नई दिल्ली
IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस लगातार 6 हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियन्स की टीम गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का भी आईपीएल 2022 में सफर मुंबई की तरह ही रहा है। टीम शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सकी है।
पिछले मैच में सीएसके को गुजरात टाइटन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में वापस आ गए हैं। गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली थी।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गायकवाड़ के पास पूर्व एमआई स्टार और भारत के महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है।