श्रीगंगानगर.पंजाब में फिरोजपुर फीडर से 45 आरडी से निकलने वाली बीकानेर कैनाल गंगनहर खखां हैड और इसके आगे गंगनहर की विभिन्न वितरिकाओं पर रात्रि के समय पानी चोरी की घटनाएं हर दिन होती रहती है। इस पर अकुंश लगाने के लिए तत्कालीन जिला कलक्टर ने हर ब्लॉक स्तर पर तहसीलदार की अध्यक्षता में एक-एक कमेटी गठित कर पानी चोरी पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। कलक्टर की घुडक़ी पर तहसीलदार ने कमेटियां गठित कर दी गई लेकिन इसके बाद यह कमेटियां कागजी बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न किसान संगठन पानी चोरी पर अकुंश लगाने की मांग बार-बार जिला कलक्टर व जल संसाधन विभाग से मांग करते रहे लेकिन हर बार ठोक कार्रवाई का आश्वासन मिलता है लेकिन कार्रवाई कोई होती नहीं है और इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विभाग की तरफ से नहीं होती प्रभावी पैरवी
बीकानेर कैनाल व गंगनहर की विभिन्न वितरिकाओं पर पानी चोरी की घटनाएं रात्रि को होती है। कई बार ग्रामीणों की सतर्कता से पानी चोरी पकड़ी गई है। जल संसाधन विभाग ने पानी चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी तक दर्ज करवाई गई है लेकिन विभाग की तरफ से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पाीन चोरी करने वाले बच जाते हैं। इसी कारण नहरों पर पानी चोरी करने वालों के हौसला बुलंद है।
तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटियां
जिला कलक्टर ने गंगनहर क्षेत्र की नहरों पर सिंचाई पानी चोरी पर अकुंश लगाने के लिए संबंधित तहसीलदार की अध्यक्षता में हर ब्लॉक स्तर पर एक-एक कमेटी गठित की गई थी। जल संसाधन विभाग के अनुसार इस कमेटी में संबंधित थानाधिकारी,जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता व जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष को शामिल किया गया था। इस कमेटी को प्रत्येक उपखंड में गंगनहर परियोजना व इसकी वितरिकाओं में हो रही पानी चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
बीकानेर कैनाल में यूं हो रहा है पानी चोरी
-फिरोजपुर फीडर से निकलने वलाी 45 आरडी बीकानेर कैनाल गंगनहर में खखां हैड तक नहर के दोनों साइड में पानी चोरी हो रहा है। इस पर अकुंश लगाने के लिए जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन व जल संसाधन विभाग की तरफ से ना कोई गस्त की जा ही है और ना कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।
-खखा हैंड से शिवपुर हैड व कालूवाला हैड के बीच भी सिंचाई पानी पाइप लगाकर चोरी की जाती है। इस पर भी जल संसाधन विभाग की तरफ से कोई निगरानी नहीं की जा रही है।
-45आरडी से खखां हैड तक नहर की साफ-सफाई होने के बावजूद 500 से 550 क्यूसेक सिंचाई पानी का लॉसेज हो रहा है?
-पानी चोरी पर अकुंश नहीं लगने की वजह से गंगनहर की वितरिकाओं की टेल पर पूरा सिंचाई पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान बार-बार इसकी शिकायतें करते हैं लेकिन कार्रवाई कुछ होती नहीं है।
-गंगनहर से जुड़ी से 23 वितरिकाएं है इन पर भी रात्रि को पानी चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन कमेटी की तरफ से एक भी पानी चोरी की कार्रवाई नहीं पकड़ी गई है।
———-
सिंचाई पानी चोरी पर अकुंश लगाने के लिए तत्कालीन जिला कलक्टर ने उपखंड स्तर पर कमेटियों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। वर्तमान में पानी चोरी पर बन कमेटियां कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण 45 आरडी से खखां हैड के बीच भी पानी चोरी हो रहा है।
शमीर सिंह बराड़,अध्यक्ष गंगनहर परियोजना,श्रीगंगानगर
बीकानेर कैनाल में जगह-जगह पानी चोरी हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि राजस्थान क्षेत्र में खखां हैड से शिवपुर हैड के बीच बहुत ज्यादा पानी चोरी हो रहा है। जिला प्रशासन के साथ 2018 में किसानों का समझौता हुआ था तब पानी चोरी पर अकुं श लगाने के लिए संयुक्त गस्ती दल बनाकर कार्रवाई करने का लिखित समझौता हुआ था लेकिन अभी तक ना गस्त हुई और ना पानी चोरी पर कोई कार्रवाई।
अमर सिंह बिश्नोई,सचिव,किसान संघर्ष समिति,श्रीगंगानगर।
पंजाब में ट्यूबवैल लगे हुए हैं और खखा हैड से शिवपुर हैड के बीच कहीं पर पानी चोरी हो रहा है तो विभाग को इसकी सूचना देवें। हम कार्रवाई करेंगे।
धीरज चावला,अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,श्रीगंगानगर।