नई दिल्ली
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) पिछले दिनों चर्चा में छा गई थीं। इसकी वजह थी उनका एक MMS वीडियो ऑनलाइन लीक होना। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा था कि शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सिंगर का काफी ट्रोल किया था और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब इस पूरे मामले पर शिल्पी ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं हैं।
MMS में दिख रही लड़की मैं नहीं हूं- शिल्पी
सिंगर शिल्पी राज ने इस पूरे में मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए सिंगर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह कौन है। यह बस मेरी इमेज खराब करने की साजिश है।’