Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नहरों में बंदी, वाटर वर्क्स डिग्गियों के पेंदे तक पानी

डबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के दोनों वाटर वर्क्स की डिगियों में पानी पेंदे तक पहुंच गया है जो बदबूदार एवं बदंरग हो चुका है। नहर बंदी से पूर्व वाटर वक्रस की डिगियों में नये काम के चलते रहने के कारण पानी का भंडारण क्षमता के अनुरूप नहीं किया गया जो अब परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के दोनों वाटर वक्रस के बुरे हालात बने हुए हैं। पुराने वाटर वक्रस में पेयजल के लिए भूमि गत बोर का पानी सप्लाई किया जा रहा है जो सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों को माफिक नहीं आ रहा है महिलाओं ने बताया कि इस पानी से चाय, दाल सब्जी आदि बनाने में बहुत दिक्कत आती है कपड़े तक की धुलाई भी नहीं हो पाती। फोरलेन मार्ग पर स्थित वाटर वक्रस की तो हालत औरभी बुरी बनी हुई है डिगी में भंडारण पानी बदंरग दूषित हो चुका है जो देखने को भी जी नहीं करता।
रेलवे निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार ने करवाया बोर
ग्रामीणों ने बताया कि सहजीपुरा रेल मार्ग पर अडंरब्रिज निर्माण हेतु बनाए जा रहे बाक्स के लिए रेलवे ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर पानी के लिए भूमि गत किये बोर का पानी ग्रामीणों को रास आ रहा है सुबह शाम लोग यहां से अपने पेयजल के लिए पानी लेकर जाते हैं। जनवादी महिला समिति प्रदेशाध्यक्ष चंद्र कला वर्मा ने जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है तथा जिले के सबसे बडेÞ गांव की आबादी की कोई चिंता नहीं है।