Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत पर साधा निशाना, बोले- राज्य के हिस्से का कोयला चोरी छिपे पिछले गेट से बेच दिया 

जयपुर

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य के हिस्से का कोयला चोरी छिपे पिछले गेट से बेच दिया। इसलिए प्रदेश में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। बारां जिले में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में में भाग लेने एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रेस वार्ता में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं आए बढ़ रही है। शेखावत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

गहलोत सरकार का प्रोजेक्ट नियमों के तहत नहीं 

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी प्रोजेक्ट नियमों के तहत नहीं बनाया है।  राजस्थान सरकार जिद्द छोड़कर 13 जिलों के लोगों के सूखे कंठो की ओर देखें और केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें भेजें। उन्होंने कहा कि महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट का निस्तारण करवा देंगे। ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर गहलोत सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का कोई वादा नहीं किया। सीएम अशोक गहलोत राजनीति कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि  प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।