श्रीगंगानगर
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक ली। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अनूपगढ़ से दिल्ली रेल चलाने, बीकानेर से अनूपगढ़ रेल लाइन बिछाने व सत्तासर से बीकानेर सड़क का पुनर्निर्माण की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित छाबड़ा ने गेहूं खरीद के लिए 25 हजार बैग बारदाने की मांग की। ओम लखेसर ने नहरों में पंजाब से आ रहे कैमिकल युक्त पानी पर रोक लगाने की मांग की।
रघुवीर धंजू एवं बब्बू बहोलिया ने घग्घर के अवैध बंधे हटवाने की मांग की। बैठक में बूटा सिंह चावला, जतिन चावला, हरनेक सिंह, तिलकराज चुघ, नंदलाल छाबड़ा, मूलाराम जांगू, ओम चावला, पार्षद बलकरण सिंह, रीना धालीवाल, राधा रानी, विजेता रानी, मंगल सिंह, चिरंजी बंशीवाल, मानाराम कूकणा, जमेंद्र बुट्टर, विकास शर्मा, विजय सांखला व अनिल कुमार धाणक आदि शामिल हुए।