Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तमिलनाडुः महंत की पालकी उठाने को लेकर घमासान, विपक्ष बोला- हम खुद निभाएंगे परंपरा

चेन्नई

तमिलनाडु के मयिलादुतुरई जिले जिले में एक मठ को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। यहां मठ के महंत की पालकी यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। यहां परंपरा रही है कि महंत के शिष्य उन्हें पालकी पर बिठाकर शोभा यात्रा निकालते हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि यह परंपरा मानव सम्मान को ठेस पहुंचाती है और इसे रोक देना चाहिए।

इस मामले को लेकर विधानसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ठन गई। एआईएडीएमके और भाजपा ने एमके स्टालिन सरकार पर निशाना साधा। मंत्री पीके शेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मठ के महंत से इस बारे में बात करेंगे।

राज्य में भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर प्रशासन इस परंपरा को निभाने की इजाजत नहीं देता है तो वह खुद पालकी उठाएंगे। दूसरे मठ मदुरै अधीनम के महंत ने भी कहा है कि पालकी उठाने से कोई नहीं रोक सकता है। 

मदुरै के अधीनम मठ के महंत श्री ला श्री हरिहर श्री ने कहा कि धर्मापुरम अधीनम शैव लोगों का एक बड़ा धार्मिक केंद्र है और पुराने समय से यहां यह परंपरा चली आ रही है। हमें उसका विरोध नहीं बल्कि सम्मान करना चाहिए।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को इस मामले में दखल देना चाहिए और कार्यक्रम करने की अनुमति दिलानी चाहिए।