मुंबई
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और दर्शकों ने धाकड़ के ट्रेलर को खूब पसंद किया। वहीं धाकड़ के ट्रेलर इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए जो खूब सुर्खियों में रहे। इस बीच फिल्म धाकड़ के पहले गाने को लेकर अपडेट सामने आया है। धाकड़ के पहले गाने शी इज ऑन फायर (Dhaakad first song She’s On Fire) का टीजर रिलीज हुआ है, जिस में कंगना का हॉट अंदाज नजर आ रहा है। वहीं अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी काफी कूल दिख रहे हैं।
5 मई को रिलीज होगा ‘शी इज ऑन फायर’
कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का पहला और नया गाना ‘शी इज ऑन फायर’ गुरुवार को रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें दर्शकों ने कंगना को स्पाई एजेंट के किरदार में काफी पसंद किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए कहा कि फिल्म का नया गाना ‘शी इज ऑन फायर’ पांच मई को आने वाला है। कंगना रनौत ने लिखा, ‘आग इतनी भीषण और भयानक है कि उसे फायर ब्रिगेड भी नहीं बुझा सकते। ‘शी इज ऑन फायर’ गाना कल आएगा।’