नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी ताजा तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ ताजा तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं। इन फोटोज में जाह्नवी कपूर ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की ईद वाली वाइब्स देती इन तस्वीरों को देखर फैंस काफी क्रेजी होते दिखाई पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं उनके पिता बोनी कपूर ने भी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जाह्नवी कपूर के पिता का आया कमेंट
पहले मृणाल ठाकुर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- सुंदर। फिर जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अति सुंदर। बोनी कपूर ने अपने कमेंट के आगे तीन हर्ट इमोजी भी बनाए हैं। बात करें फैंस के रिएक्शन की तो पोस्ट किए जाने के साथ ही ये तस्वीरें जाह्नवी कपूर के कई फैन पेजों पर आ गई हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंस जाह्नवी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में क्रेजी हो गए फैंस
एक यूजर ने लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सबसे खूबसूरत एंजेल, ईद मुबारक हो।’ एक यूजर ने लिखा- आपसे बेहतर कोई नहीं है। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करके कमेंट सेक्शन में कैटरपिलर वाला इमोजी बनाया है। 10 लाख से ज्यादा लोगों ने तस्वीरों को लाइक और शेयर किया है।