Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को मुंबई की ठाणे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में फार्मेसी के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजी गईं केतकी चितले
मुंबई पुलिस ने केतकी चितले को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने केतकी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे जुड़े एक अन्य मामले में दूसरी गिरफ्तारी नासिक से हुई थी। नासिक पुलिस ने फार्मेसी के 23 साल के छात्र निखिल भामरे को गिरफ्तार किया था। केतकी और फार्मेसी के छात्र दोनों के ही खिलाफ शरद पवार को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी से पहले ठाणे क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने के बाद एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उन पर काली स्याही फेंकी थी। उनके खिलाफ 3 केस दर्ज हुए हैं। इनमें से एक केस ठाणे शहर के कलवा पुलिस स्टेशन में और दो पुणे और मुंबई में दर्ज हुए हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज की गई थी।

ठाणे में दर्ज FIR को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया था। इसके अलावा दो अन्य केस मुंबई और पुणे में भी दर्ज हुए हैं और उन्हें भी क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। पुणे में केतकी चितले के साथ निखिल भामरे के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया। औरंगाबाद में सुतागिरानी चौक पर एक्ट्रेस के खिलाफ एक प्रोटेस्ट भी हुआ था। यहां महिलाओं ने उनकी तस्वीर पर काला रंग भी फेंका था।