हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की टिब्बी पुलिस ने पिछले साल संगरिया पुलिस थाना में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेताराम (40) पुत्र खेमाराम मेघवाल निवासी कानजी की सिढ़ पीएस बाप जिला जोधपुर के रूप में हुई है। उसे थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा, कांस्टेबल अल्लारखा व पवन कुमार की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि संगरिया पुलिस थाना के तत्कालीन कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई इमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 सितम्बर 2021 को एक कार से 18 किलोे 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। मौके से कार सवार बलवन्त सिंह उर्फ बंता (33) पुत्र भगतसिंह रायसिख निवासी वार्ड 11, फतेहपुर पीएस संगरिया व गुरविन्द्र सिंह उर्फ गिन्दु (26) पुत्र अमरसिंह रायसिख निवासी खेराकलां पीएस सरदूलगढ़, जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रही टिब्बी पुलिस को तब से इस मामले में खेताराम की तलाश थी।