Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एसटीपी बंद होने से खड्डों में भरा गंदा पानी

बद्बू और मच्छरों से लोग परेशान, डिग्गियों की करवाई सफाई
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर राधास्वामी डेरे के नजदीक एसटीपी दो-तीन दिनों से बंद होने के कारण नाइवाला के पास खड्डों में फिर से गंदा पानी भरने लग गया है। दो दिनों से खड्डों में पानी आने के कारण रविवार को खड्डा भरकर ओवरफ्लों हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राधास्वामी डेरे के सामने यूआईटी ने एसटीपी का निर्माण करवाया है। सीवरेज का पानी इस एसटीपी से साफ करके किसानों को बेचा जाता है। दो दिन पहले एसीटीपी में खराबी आने के कारण बंद कर दिया गया। इस कारण सीवरेज के पानी का उठाव नहीं किया जा रह है। मुख्य नाला पानी से भर गया। इस कारण नाला का पानी नाइवाला के पास खड्डों में छोड़ दिया गया। खड्डों में पानी भर जाने के कारण क्षेत्र में बद्बू फैल गई है, वहीं मच्छर भी पनप गए है। इन मच्छरों के कारण सूरतगढ़ मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया है। नाइवाला, निम्मावाली, सद्भाभावनगर और आस-पास की कॉलोनियों के लोग बदबू और मच्छरों से परेशान हो गए है। शाम होते कई तो मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाकर धुआं कर लेते है। रविवार को यूआईटी के अधिकारियों ने खड्डों और एसटीपी का निरीक्षण किया। यूआईटी के एक्सईएन सुरेन्द्र पूनियां ने बताया कि एसटीपी की डिग्गियों की सफाई करवाई गई थी। यह कार्य पूरा कर लिया गया। आज रात तक एसटीपी को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।