Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यासीन मलिक पर थोड़ी देर में फैसला, NIA ने की फांसी की मांग

नई दिल्ली

यासीन मलिक को जल्द ही दिल्ली की एनआईए कोर्ट सजा सुनाने वाली है। इस बीच पाकिस्तान में यासीन मलिक के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पूर्व पीएम इमरान खान ने मलिक के समर्थन में ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी मलिक के समर्थन में ट्वीट किया है।

यासीन मलिक पर दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट कुछ देर में फैसला सुनाने वाली है। इस दौरान कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

यासीन मलिक कोर्ट के समक्ष खुद पर लगे आरोपों को कबूल चुका है। उस पर साल 2017 में टेरर फंडिंग करने का आरोप है। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक यूएपीए की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह) का दोषी है।

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक पर दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट कुछ देर में सजा का ऐलान करने वाली है। टेरर फंडिंग केस के एक मामले में मलिक ने सभी आरोप स्वीकार कर लिए थे, जिनमें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) के तहत आरोप भी शामिल हैं। इस बीच केस की जांच कर रही एनआईए ने यासीन मलिक को सजा-ए-मौत यानी फांसी की मांग की है। दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने इस मामले में 19 मई को यासीन को दोषी करार दिया था।