जयपुर
राजस्थान में ईस्टर्न कैनाल परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने किरोड़ीलाल पर पलटवार किया है। हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर लिखा- ERCP की DPR गलत है तो 2017 में आपकी पार्टी की मुख्यमंत्री ने DPR गलत क्यों भेजी। मध्यप्रदेश की सहमति के बिना DPR गलत कैसी बनी। क्या इसका जिम्मेदार केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय नहीं है। बीजेपी जनता से माफी मांगे। हिम्मत सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 7 जुलाई 2018 को जयपुर में पीएम मोदी ने अपने भाषण में ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर गंभीरता से तकनीकी अध्ययन कराने का वादा किया था। प्रदेश में तब बीजेपी की सरकार थी। पीएम मोदी ने तब DPR गलत का आरोप क्यों नहीं लगाया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल ने आरोप लगाया था कि गहलोत सरकार की वजह से ERCP में देरी हो रही है। इसके जवाब में किसान नेता ने किरोड़ी पर पलटवार किया है।