जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। सीएम गहलोत ने वन विभाग को हर जिले में लव-कुश वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए है। गहलोत ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागा की बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए। गहलोत ने कहा कि वाटिकाओं, वन एवं वन्य जीवों से संबंधित ऐसे माॅडल स्थापित करें, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकें। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर वन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि औषधिया पौधे वितरित करने की योजना बहुत अच्छी है, इसका दायरा बढ़ाया जाए और भविष्य में फलदार वृक्षों का भी वितरण किया जाए।