Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

  • मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाना में सौंपा परिवाद
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील व भद्दी टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए हिन्दू समाज के युवाओं ने गुरुवार को पीलीबंगा पुलिस थाना में एक जने के खिलाफ परिवाद सौंप मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र कुमार पुत्र भंवरलाल कुम्हार निवासी वार्ड 7, पीलीबंगा ने बताया कि मण्डी पीलीबंगा के एक व्यक्ति ने विश्वजीत कटारिया के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है। यह व्यक्ति अपनी फेसबुक आईडी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आश्य से हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील व भद्दी टिप्पणियां करता है। उसे कई बार ऐसी गलत पोस्ट करने से मना भी किया जा चुका है। बावजूद इसके उक्त व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर की कि जिसमें बाबा साहब अम्बेडकर की फोटो लगाकर नीचे गलत टिप्पणी की गई है। जब उसने यह पोस्ट फेसबुक अकाउंट पर देखी तथा उक्त व्यक्ति से बात कर पोस्ट डिलीट करने को कहा लेकिन उसने आपत्तिजनक पोस्ट अभी तक डिलीट नहीं की है। राजेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने हिन्दू समाज के देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट फेसबुक पर अपलोड कर हिन्दू समाज के देवी-देवताओं का अपमान किया है। साथ ही हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य किया है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान समाज के कई अन्य युवा भी मौजूद थे।