Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एसएस राजामौली ने की ब्रह्मास्त्र की तारीफ

एसएस राजामौली ने हाल ही में अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तारीफ की है। राजामौली ने कहा कि अयान ने फिल्म के जरिए एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिसे बनाना बिलकुल भी आसान नहीं था और जिसे हमने आज से पहले कभी नहीं देखा है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म में अयान ने दिखाया है कि सारे अस्त्रों से ऊपर और ताकतवर प्यार होता है।

‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाना आसान नहीं था
ब्रह्मास्त्र के प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में एसएस राजामौली ने कहा, “अयान ने ऐसी शक्ति को क्रिएट किया है, जिसके कुछ दायरे भी हैं। उन्होंने एक बड़ा विलेन बनाने और बुराई पर जीत के लिए अच्छाई के स्ट्रगल के लिए भी स्कोप दिया है। यह कोई आसान काम नहीं है। यह कोई परियों की कहानी नहीं है, बल्कि कहानी बताने का एक कॉमर्शियल तरीका है।”

प्यार सबसे ज्यादा ताकतवर होता है- राजामौली
राजामौली ने आगे कहा, “फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार सारे अस्त्रों से ऊपर है। ब्रह्मास्त्र के बारे में मुझे यह चीज सबसे ज्यादा पसंद आई। फिल्म के जरिए अयान ने दिखाया है कि वानर अस्त्र, जल अस्त्र, अग्नि अस्त्र और ब्रह्मास्त्र, इन सबमें सबसे ज्यादा ताकतवर प्यार ही होता है। उन्होंने इस बात को केवल डायलॉग्स में ही नहीं बताया है, बल्कि उन्होंने सुनिश्चित किया है कि फिल्म में उनकी बात सामने आए। प्यार की हमेशा जीत होती है।”