Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

AAP और JMM का संकट विपक्षी एकता में फूंकेगा जान? BJP पर हमला बोल TMC ने जगाई आस

नई दिल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर संकट है। इस मौके इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने के लिए किया है। कहा जा रहा है कि ‘हार्स ट्रेडिंग’ के वार के जरिए टीएमसी ने एक बार फिर विपक्षी एकता के लिए उम्मीदें तैयार कर दी हैं। खास बात है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी दूरियां बनाती नजर आ रही थीं।