Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘संजय गांधी चापलूसों से घिरे रहते’ CM गहलोत ने पंसद नहीं करने की बताई वजह

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के चापलूसों से घिरे होने के आरोप पर कहा कि 40 साल पहले गुलाम नबी आजाद संजय गांधी के चापलूस माने जाते थे। साइकोफ संजय गांधी ही गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस में लाए थे और इंदिरा गांधी ने उन्हें आगे बढ़ाया। सीएम गहलो ने कहा कि चापलूसों से घिरे संजय गांधी गुलाम नबी आजाद को हटा देते जैसे वह राहुल गांधी से उम्मीद कर रहे हैं। आज देश के अंदर गुलाम नबी आजाद या जो भी नेता है। उनका नाम देश में कोई नहीं जानता। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं जब एनएसयूआई का अध्यक्ष था तो मेरे खिलाफ भी कई नेता थे। 1973-74 के अंदर। अगर मान लो उस वक्त मैं दबाव में आकर के मुझे हटा देते। मेरे खिलाफ कई बड़े-बड़े नेता थे। मैं यहां पर नाम नहीं लेना चाहता। मैं नौजवान था। 28 साल का था। अगर हाईकमान दबाव में आकर मुझे हटा देते दबाव में आकर तो आज मैं आपके सामने खड़ा नहीं होता। सोनिया से मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हुई है। उनके पीछे से गुलाम नबी आजाद की हरकत मानव स्वभाव के खिलाफ है।