Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य में लगाया भण्डारा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य में मनीशंकर जालंधरा परिवार की ओर से शनिवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। टाउन की नई आबादी, गली नम्बर 12 स्थित श्री श्याम पिसाई केन्द्र पर लगाए गए भण्डारे का शुभारंभ फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल, नगर परिष्द उप सभापति अनिल खीचड़, हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, संरक्षक मदन गोपाल जिन्दल ने किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए भण्डारे में काफी संख्या में नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में चेतराम खीचड़, सुनील धूड़िया, शिवजी पुरोहित, जयकिशन सोनी, साजन धूड़िया, लवली, किशनावतार शर्मा, प्रदीप धींगड़ा, कन्हैयालाल, बालकिशन, देवकीनन्दन, पंकज जालंधरा, देवीसिंह, जसवन्त, सोनू, प्रेम जालंधरा, सूर्यकान्त, अमित, अशोक आदि ने सेवाएं दी।