Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कलश यात्रा का अनेक जगह हुआ स्वागत

सादुलशहर (सीमा सन्देश)। श्री रामचरित मानस मण्डल की ओर से 21 अखण्ड संगीतमय श्री रामायण व सुन्दरकाण्ड पाठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलश यात्रा का आयोजन अध्यक्ष गिरधारी जोशी के नेतृत्व में हुआ। पुजारी जगदीशचंद्र शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा का पूजन मुख्य यजमान जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद झोरड़ दम्पति ने करवाया। कलश यात्रा श्रीसत्यनारायण मंदिर से रवाना हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल श्री दुर्गा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 21 दंपति श्रद्धालुओं ने श्री रामायण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने कलश व श्रीफल उठाये हुए थे। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में डॉ. बृजमोहन सहारण, डॉ. बद्रीविशाल भारद्वाज, गोपाल कंछल, प्रियंका सहारण, पुष्पा सिंघल, प्रीति जांगिड़, अन्नू गोयल, सतीश ग्रोवर, विनोद गोयल, राधेश्याम जोशी, गजानंद गोयल, किशोर सिंघल, मुकुल सिंघल आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। समापन के दिन रविवार को हवन व भण्डारा सुबह 11.15 बजे आयोजित होगा। श्री रामचरित मानस मंडल सादुलशहर के 21 वर्ष पूर्ण होने पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ श्री राम कथा यज्ञ के साथ किया जाएगा।