नई दिल्ली
वो दिन जिसका सभी को इंतजार था, वो दिन तो आ गया और कुछ ही पलों के बाद वो घड़ी भी आ जाएगी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू होगा। एशिया कप के 15वें सीजन का दूसरा ही मैच है, लेकिन ये किसी फाइनल से कम नहीं है। स्टेडियम में पैर रखने के लिए जगह नहीं होगी, जबकि हर किसी के टीवी सेट्स पर एक ही मुकाबला चल रहा होगा। वहीं, हर एक मोबाइल पर आपको भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी इसको शुरू होने में करीब 2 घंटे का समय बाकी है।