Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिपाशा बसु के बेबी बंप से बात करते दिखे करण सिंह ग्रोवर

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था और अब वह आए दिन फैंस के लिए अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 2 नए वीडियो शेयर किए हैं जो न सिर्फ काफी क्यूट हैं बल्कि काफी वायरल भी हो रहे हैं।

बेबी बंप से बात करते नजर आए करण
पहले वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप को गाना सुनाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस मौके को फिल्माया है। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप के पास रहकर होंठ बुदबुदाते दिख रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- डैड मोड। बच्चे के लिए गाना गाते हुए, उससे बातें करते हुए।

ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु की क्यूट स्माइल
वहीं दूसरा वीडियो खुद करण सिंह ग्रोवर ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में बिपाशा बसु कैमरे की तरफ देखकर मुस्काराती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु को इस वीडियो में अपने बेबी बंप पर हाथ फिराते और खुश होते देखा जा सकता है।