Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘जन्म-मरण दुहूं में नाहीं, जन परउपकारी आए…’

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
गांव कोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संत बाबा सीतल सिंह जी महूवालों की याद में 15वां संत सालाना समागम बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह व उप प्रधान बंत सिंह ने बताया कि इस उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह रखे श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग रविवार को डाला गया। भोग उपरांत स्थानीय रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन किया। इसके उपरांत पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई सतविन्द्र सिंह-भाई हरविन्दर सिंह (दिल्ली वाले) द्वारा ‘जिन के चोले रतड़े प्यारे…’, ‘मैं बैरागी जोगी’, ‘खूब तेरी पगरी मीठे तेरे बोल’ और ‘जन्म-मरण दुहूं में नाहीं, जन परउपकारी आए…’ शबद गायन कर संगत को निहाल किया।
समागम के दौरान चाय-नाश्ता व गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।