Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिरी, हादसा टला

बीकानेर. सुजानदेसर ब्राह्मणों के मोहल्ले में गंदे पानी को रोकने के लिए बनाई जा रही पाल के कार्य के दौरान मंगलवार को एक ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिर गई। ट्रेक्टर ट्रॉली पानी में गिरने से पहले ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ट्रॉली पर चालक के िनयंत्रण नहीं रख पाने के कारण वह गंदे पानी से भरे गढ्ढे में गिर गई।

ट्रेक्टर ट्रॉली के गिरने पर आस पास मौजूद अन्य वाहन चालकों और लोगों ने ट्रेक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाल पाए। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेक्टर और ट्रॉली को बाहर निकाला गया। नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई। घटना में चालक के किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है।

ट्रेक्टर ट्रॉली को पीछे लेते समय गियर डालने में रही चूक के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी के गढ्ढे में गिर गई। गौरतलब है कि सुजानदेसर ब्राह्मणों के मोहल्ले में २० जून से गंदे पानी को मोटर पम्प की मदद से निकालने और पानी को रोकने के लिए मिट्टी की पाल को चौडी करने और मजबूत करने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *