मिर्जावाली मेर (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ की सचिव एवं एडीजे श्रीमती संदीप कोर के दिशा-निर्देशानुसार व ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान रामपाल वर्मा तथा उपखंड अधिकारी सुश्री संजना जोशी के मार्गदर्शन में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जावाली मैर में अस्पृश्यता से मुक्ति और अत्याचारों की रोकथाम एवं दिव्यांग चिन्हितिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य श्रीमती रीना कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा मेघवाल मौजूद रही। ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के पीएलवी एवं जन सेवक हरबंस लाल द्वारा जनसेवा वाहन के माध्यम से टिब्बी के पी एल वी अनिल कुमार मीणा के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जावाली मैर में बच्चों व ग्रामीणों को अस्पृश्यता से मुक्ति अत्याचारों एवं अत्याचारों की रोकथाम विषय के बारे में जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहने व संविधान द्वारा प्रदत कर्तव्यों का निर्वहन करने व न्याय का साथ देने के लिए प्रेरित किया। तथा दिव्यांग चिन्हितिकरण के बारे में जानकारी देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जावाली मैर तथा चक 02 एम जेड डब्ल्यू में डोर- टू- डोर संपर्क कर मानसिक रूप से कमजोर, मंदबुद्धि, लकवाग्रस्त,बौनापन, लोविजन, सीपी, पैरालाइज, मूक बधिर, श्रवण बाधित सहित दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट से वंचित विभिन्न श्रेणी के 30 पात्र दिव्यांगों का दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए चिन्हित किया गया तथा आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण किया गया। हरबंस लाल ने दिव्यांगों की सहायतार्थ हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पात्र दिव्यांगों को उनकी योजनाओं का आॅनलाइन आवेदन करवाकर लाभ दिलवाने में निस्वार्थ भाव से मदद करने की बात कही। ज्ञात रहे दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट से वंचित पात्र दिव्यांगों को जनसेवा वाहन के माध्यम से ग्रामीणों के सहयोग से राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाकर मेडिकल टीम की मौजूदगी में दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाकर वापस घर तक पहुंचाया जाएगा। डोर -टू- डोर संपर्क कर दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट के पात्र दिव्यांगों का चिन्हितिकरण करने व आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाने में ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के पी एल वी अनिल कुमार मीणा का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा मेघवाल ने बच्चों व ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने तथा सोमवार से शुरू हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार सहारण व प्रधानाचार्य श्रीमती रीना कुमारी तथा ग्रामीणों ने पी एल वी एवं जनसेवक हरबंस लाल द्वारा दिव्यांगों की सहायतार्थ हेतु निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समय-समय पर सहयोग करने का विश्वास दिलाया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमति शर्मिला चौधरी ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रवीणा मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार सहारण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रीना कुमारी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला चौधरी, पीएलवी एवं जनसेवक हरबंस लाल, टिब्बी के पीएलवी अनिल कुमार मीणा, समाजसेवी जीतराम चांवरिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमापाल सहित जनप्रतिनिधि गण, आंगनवाड़ी स्टाफ, ग्राम पंचायत स्टाफ, ग्रामीण, दिव्यांगजन, बॉयज व गर्ल्स स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।