Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस को अब दुआओं की नहीं, दवा की जरूरत, कभी भी बिखर सकती है: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने आज खुलकर पार्टी छोड़ने पर बात की और उसमें सुधार को लेकर सुझाव भी दिए। आजाद ने कहा कि ‘बीमार’ कांग्रेस को दुआ नहीं, दवा की जरूरत है, लेकिन उसका इलाज ‘कंपाउंडर’ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले होने के कांग्रेस के आरोप पर भी उन्होंने पलटवार किया और राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जो संसद में भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री से गले मिले, वह मोदी के साथ मिले या नहीं? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नींव कमजोर हो गई है और वह कभी भी बिखर सकती है। आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है।