श्रीगंगानगर। दिल्ली में बावरी समाज की राजनीतिक,सामाजिक व आर्थिक रूप से पहचान स्थापित करवाने के लिए 31 अगस्त को नई दिल्ली में शाह आॅडिटोरियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देशूजोधा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक अशोक चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर से बावरी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए और समाज ने एकजुटा दिखाई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री झारखंड अमर कुमार बावरी,अति विशिष्ट अतिथि के गोपी तेलगांना थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान से मेड़ता सिटी की विधायक इंद्रा देवी बावरी के पति रेसल सिंह बावरी,श्रीगंगानगर जिले से अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी,पूर्व विधायक शिमला बावरी, रायसिंहनगर की पूर्व विधायक सोना देवी बावरी,अनूपगढ़ पंचायत समिति सदस्य व महिला नेत्री रामदेवी बावरी,राजस्थान बावरी समाज विकास के संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी,दर्शन सिंह चौहान, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष रामकुमार राठौड़,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष हंसराज पंवार, प्रभूदयाल बावरी,छोटूराम बावरी,जिला सचिव लालचंद धांधल,तहसील अध्यक्ष भैराराम बावरी,हरदेव सिंह व कृष्ण सिंह सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्ण चौहान व प्रभूदयाल बावरिया ने किया।
राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चिंतन : राष्ट्रीय विमुक्त,घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजातिया आयोग की मुख्य सिफारिशों को लागू किया जाए व 31 अगस्त 1952 को आजाद की गई बावरी समाज सहित 193 विमुक्त कबीलों को एसटी की श्रेणी में शामिल किया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर बावरी समाज का एक अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया है।