जनता हॉस्पिटल में क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन स्थापित
by seemasandesh
विधायक अमित चाचाण व जिल कलक्टर नथमल डिडेल ने किया शुभारंभ नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। जनता हॉस्पिटल में लगाई गई क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से हुआ। हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमित चाचाण व जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कि अध्यक्षता जनता चेरिटेबल क्लिनिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने की। हॉस्पिटल में दो डायलिसिस मशीने लगाई गई है। दोनो मशीने दानदाताओं द्वारा प्रदत कि गई है। स्व. पूर्णमल चाचाण कि स्मृति में उनके परिवारजनों व कोलकाता निवासी बाबूलाल भूकरकेवाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व. गायत्री देवी कि स्मृति में एक-एक डायलिसिस मशीन प्रदत की है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने जनता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो कि सराहना करते हुए कहा कि हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन लगने से रोगियों को भारी सुविधा होगी। उन्हें अब डायलिसिस के लिए अन्यत्र नही जाना पड़ेगा। विधायक ने नोहर को दानदाताओं व भामाशाहो कि नगरी बताते हुए कहा कि कोरोनाकाल कि पहली व दूसरी लहर में क्षेत्र के प्रवासियों ने आगे बढकर हर संभव सहयोग किया है। नोहर क्षेत्र के विकास में प्रवासियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्षो पूर्व जनता हॉस्पिटल के रूप में लगाया गया पौधा आज वटवृक्ष बन चुका है। सुरेश चाचाण के नेतृत्व में हॉस्पिटल निरंतर विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि देश के कोने-कोने में बसे प्रवासियों का नोहर कि माटी के प्रति जुड़ाव देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ दानदाताओं के सहयोग से विकास कार्यो कि गति दोगुनी होती है। जिला कलेक्टर ने ट्रस्ट के हॉस्पिटल के माध्यम से सेवाभाव के कार्यो कि सराहना की। इस मौके जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने राज्य सरकार कि चिरंजीवी योजना कि विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जनता हॉस्पिटल को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जनता हॉस्पिटल के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने सहयोग के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए निकट भविष्य में हॉस्पिटल में 15 लाख कि लागत से अत्याधुनिक डिजीटल एक्स-रे मशीन लगाने कि घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने जिला कलेक्टर से हॉस्पिटल में डायलिसिस सेवा को चिरंजीवी योजना से जोड़ने की मांग की। सुरेश चाचाण ने बताया कि उनका एक मात्र उद्देश्य हॉस्पिटल में रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया हो। संस्था के मंत्री राजेन्द्र भूकरकेवाला ने आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा करवाये जा रहे कार्यो कि जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन किशन चाचाण ने किया। इस मौके पर दोनो दानदाताओं के परिवारों का सम्मान किया गया। अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुंजन सोनी, एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार हरिप्रसाद मीणा, सीएमएचओं डॉ. नवनीत शर्मा, थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह नरूका, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, संजय खदरिया, निरंजन गोल्याण,ओम प्रकाश कलानी, हनुमान प्रसाद व्यास, महेश भूकरकेवाला, राकेश केडिया, डॉ. हरिश गुप्ता, विनोद चाचाण, केदार गिदड़ा, अशोक अग्रवाल, पार्षद मुकेश मिश्रा, प्रयाग नाई, पुनीत तिवाड़ी,माणकचंद चाचाण, रतन चाचाण, कमल चाचाण, प्रकाश चाचाण, किशनलाल पंडा, नोहर जन जागृति मोर्चा के अध्यक्ष बृजलाल सोनी, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार राणियावाला, रफीक चौहान,कैलाश गोल्याण, सेवाराम सिंधी, डॉ. चंद्र सुथार, ओम चौधरी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व कस्बें के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि जनता हॉस्पिटल कस्बें का सबसे पुराना हॉस्पिटल है। जन सहयोग से करीब 70 लाख कि लागत से हॉस्पिटल का नवनिर्माण भी चल रहा है। हॉस्पिटल में दो डायलिसिस मशीन शुरू होने से रोगियों को अब डायलिसिस के लिये श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सिरसा आदि स्थानों पर नही जाना पड़ेगा। जिससे रोगियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी नही होगी।