Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 2 से 5 सितम्बर तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। गोगामेड़ी स्टेशन पर 2.27 बजे के स्थान पर 2.08 बजे आगमन एवं 2.29 बजे के स्थान पर 2.10 बजे प्रस्थान करेगी।