रेवेन्यू अधिवक्ता चैम्बर्स में अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण
by seemasandesh
मौलसरी के 30 पौधे लगाकर लिया सार-सम्भाल का संकल्प हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बार संघ की ओर से रेवेन्यू अधिवक्ता चैम्बर्स के पीछे शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। पौधरोपण की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश चंद चिलाना, अरविंद बिश्नोई, इंद्राज गोदारा, महेंद्र सिंह संधू, रेशमी सिहाग, विजय कौशिक, रमेशचंद जोशी, देवदत्त भिड़ासरा की ओर से मौलसरी का पौधा लगाकर की गई। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह लेघा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी को पौधरोपण कर इनकी सार-सम्भाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें स्वच्छ प्राणवायु देते हैं। कोरोना काल में आॅक्सीजन की कमी के कारण न जाने कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेघा ने कहा कि जिनसे हमने सीखा उन गुरुजनों के हाथों से पौधरोपण करवाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। लेघा ने बताया कि मौलसरी के 30 पौधे लगाकर इनकी सार-सम्भाल का संकल्प लिया गया है। इस दौरान बार संघ उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा, सचिव रामकुमार बागोड़िया, पुस्तकालय अध्यक्ष शालू रानी, पूनम, रामकुमार बिश्नोई, नूर आलम, नितिन छाबड़ा, गुरदेव सिंह थिंद, सोमप्रकाश शर्मा, भोजराज भार्गव, अनिल बिश्नोई, देवीलाल भाम्भू आदि मौजूद थे।