जयपुर
राजस्थान युवा कांग्रेस में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने सवाल उठाए है। लांबा ने ट्वीट कर लिखा- क्या यही भारतीय युवा कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र बचा है। जो युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं है। वे बिना संगठन चुनाव के सीधे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन गए है। बीवी श्रीनिवास व कृष्णा अल्लावारू को नियुक्तियों पर फिर से विचार करना चाहिए।