Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अगले बरस जल्दी आने की मनोकामना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन

  • दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, लगाए गए भण्डारे
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    शहर में पिछले दस दिनों से जारी गणेश महोत्सव शुक्रवार को शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश महाराज की मूर्ति के नहर में विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। अगले साल जल्दी आने की मनोकामना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बालाजी मंदिर में स्वर्णकार समाज समिति व मराठा मंडल की ओर से जनसहयोग से मनाए जा रहे 30वें गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार भण्डारा लगाया गया। भण्डारे में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे से पूर्व यजमानों की ओर से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। दोपहर को भगवान गणेश की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत देवी-देवताओं की सचेतन झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा। बालाजी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र श्रृंगारित भगवान गणेश की मूर्ति रही। शोभायात्रा में कलाकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के भजनों पर नाचते गाते व रंग-गुलाल उड़ाते हुए हिस्सा लिया। शहर के मुख्य मार्गांे से होते हुए शोभायात्रा खुंजा नहर पर पहुंची जहां पर पूजन व आरती कर अगले बरस जल्दी आने के लिए मनोकामना कर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष बबलू सोनी, संरक्षक जगतपाल सोनी, सचिव दीपक सोनी, सहसचिव बिट्टू सोनी, मनीष जांगिड़, राजीव सोनी, पवन सोनी, विक्की सोनी, महेंद्र भदरा, दामिनी सोनी, सुरेंद्र पाल, अनिल मराठा, पवन सोनी, चेतराम सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, पवन सोनी, कुंदन सोनी, सागर मराठा आदि मौजूद थे। उधर, जंक्शन की भट्ठा कॉलोनी स्थित सिंदूरी बालाजी मंदिर में मनाए जा रहे छठे गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को बप्पा के विर्सजन के साथ हुआ। दोपहर को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले मंदिर प्रांगण में भजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद निकाली गई गणपति की विसर्जन यात्रा में भक्त नाचते-झूमते नजर आए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। श्रीगंगानगर रोड पर नहर में गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया की गूंज के बीच मूर्ति का विसर्जन किया गया। वहीं टाउन स्थित सोनी मार्केट में स्वर्णकार सभा समिति एवं मराठा मंडल की ओर से मनाया जा रहा 31वां गणेश महोत्सव भी शुक्रवार को गणपति बप्पा की मूर्ति के नहर में विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। इस मौके पर स्वर्णकार समाज समिति अध्यक्ष प्रमोद सोनी, सचिव मनमोहन सोनी, उपाध्यक्ष विनोद, युवा प्रधान जैकी सोनी, पवन सोनी, विनोद सहदेव, हनुमान धुप्पड़, प्रेम सोनी, कैलाश सोनी, मराठा मण्डल के बजरंग मराठा, गंगाराम मराठा, लोकेश मराठा, जितेन्द्र मराठा, पाण्डे मराठा, बाबू मराठा, भीम मराठा, अजीत मराठा आदि मौजूद थे।