हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पोषण माह के तहत पीलीबंगा ब्लॉक की डबलीबास पेमा पंचायत में आंगनबाड़ी सेंटर ए, बी व सी में इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र प्रबंधक रेखा शर्मा की ओर से महिलाओं को उड़ान योजना, माहवारी, स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं व किशोरियों को एनीमिया के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कार्यकर्ता सुलोचना, परमेश्वरी देवी, लीला देवी, लीलावती, आशा मैना देवी, सुमन, सावित्री, रंजना देवी, विमला, कर्मजीत कौर सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।