Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झालावाड़ जिले में 1 करोड़ की ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार 

जयपुर

राजस्थान पुलिस ने झालावाड़ जिले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक किलो एमडीएमए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले की डग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम को अंजाम दिया गया। तस्कर के पास से बरामद की गई ड्रग की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाकेबंदी के दौरान पकड़ी बाइक 

मामले की जानकारी देते हुए गंगधार डीएसपी प्रेम कुमार ने  बताया कि जिले भर में एसपी रिचा तोमर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर डग थाना पुलिस इलाके की दुधालिया पुलिस चौकी के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान जब एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें बाइक के चैचिस में से 1 किलो एमडीएमए ड्रग बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवराज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक डग थाना क्षेत्र के चाचुर्णी गांव का निवासी है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए  युवक से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था, इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।