अलवर
अलवर के रामगढ़ में 12 सितंबर की सुबह एक घर के बाहर खड़ी बस में अचानक आग लग गई थी। आग लग जाने के बाद आसपास के लोगों ने बस में लगी आग को बुझा दिया था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस और आसपास के लोगों को लग रहा था कि बस में किसी दुर्घटना की वजह से आग लगी है, लेकिन तीन दिन बाद ही बस के अंदर से बदबू आने से आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बस के अंदर जाकर जब देखा गया तो मानव कंकाल मिला।
बस में कंकाल मिलने की सूचना पर अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ले रही हैं। तेजस्विनी गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला गंभीर है और बस में मिले कंकाल के प्रथम टेस्ट से मालूम होता है कि मृतक की हत्या कहीं और की गई थी और सबूत मिटाने के लिए बस मैं लाश रख उसमें आग लगा दी गई थी।
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। 12 सितंबर की सुबह करीब 4:00 बजे घर के बाहर खड़ी बस में अचानक आग लग जाने के बाद ग्रामीणों ने सोचा शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई होगी लेकिन जैसे ही आज बस के अंदर से बदबू आने लगी तो पूरा मामला समझ में आया।
लोगों का कहना है कि हत्यारों ने कहीं बाहर से युवक की हत्या कर इस बस में रख दिया और फिर आग लगा दी। बस का ड्राइवर का घर भी सामने ही है। काम से छुट्टी पाने के बाद बस का ड्राइवर बस को अपने घर के सामने खड़ा कर देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों का पकड़ लिया जाएगा।