श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष, साहित्यकार संतोष कुृमारी को हिन्दी दिवस के अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी की ओर से हिन्दी भाषा को दी जा रही सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र राष्टÑ हिन्दी गौरव सम्मान-2022’ सम्मान प्रदान किया गया है। अकादमी अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, सचिव तिरवरनाथ, कोषाध्यक्ष रीना देवी व कानूनी सलाहकार एडवोकेट डॉ. नरेश सिहाग ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।