Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित

श्रीगंगानगर। जिले में नशा मुक्ति के लिये चलाये जा रहे मंशा अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 7 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित किये।
सहायक निदेशक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि धींगड़ा मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर, शिव शक्ति सेल्स एजेंसी श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, अरोड़ा मेडिकल एजेन्सीज श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, बटुक वेटनरी हाउस पुरानी धान मण्डी श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, मेडिसेन्टर श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, सोना मेडिकोज श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर तथा यूनीफार्मा श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किया गया है।