हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनाए जाने पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हुसैन खोखर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र चौधरी का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गुरमीत सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी की पुन: पीसीसी सदस्य पद पर नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी की पार्टी में सक्रियता से हनुमानगढ़ विधानसभा का कांग्रेस कार्यकर्ता और भी अधिक मजबूती से कार्य कर रहे है। वहीं पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह पार्टी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कृष्ण जैन, पवन सिंहमार, महताब सिंह, खजानचंद आदि मौजूद रहे।