श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजयुमो प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े का आगाज शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर से करेगा। श्रीगंगानगर में रक्तदान शिविर का संयोजक राजीव शर्मा को बनाया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वजीत अवि दानेवालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए निर्णय के अनुसार श्रीगंगानगर शहर में शनिवार को एक शिविर तपोवन ब्लड बैंक में तथा दूसरा 5 ई छोटी में लगाया जाएगा। बैठक में अवि दानेवालिया व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवानी पाईवाल का स्वागत-अभिनंदन किया गया।