बीकानेर. नवजात बच्चों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में विभिन्न मशीनें भेंट की गई। जसकरण बोथरा स्मृति न्यास की ओर से 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फ ोटो थैरेपी मशीनें भेंट की गई। इस मौके पर जिला कलक्टर नमित मेहता भी मौजूद रहे। न्यास से जुड़े कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि ये मशीनें नवजात बच्चों के लिए जीवनदायिनीं हैं। शिशु हॉस्पिटल में इन मशीनों की आवश्यकता को देखते हुए न्यास की आेर से 28 लाख रुपए लागत की ये मशीनों भेंट की गई है।
न्यास के मुख्य ट्रस्टी मेघराज बोथरा व सिद्धार्थ बोथरा ने ट्रस्ट की ओर से किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.मुकेश आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉॅ.़ परमेंद्र सिरोही, डॉ.़ रंजन माथुर, बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक शिवरतन अग्रवाल, डॉ.़ रेणु अग्रवाल, चम्पालाल डागा, मूलचंद बोथरा, राजेश कुमार, किसनलाल, प्रकाश पुगलिया, इंदरमल सुराणा, ऋषभ बोथरा आदि मौजूद रहे।