Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आश्वासन के आठ माह बाद भी नहीं मिला स्वच्छ पेयजल

  1. लोग बोले फिल्टर हो चुके है खराब नहीं हुई डिग्गियों की सफाई
    श्रीगंगानगर।
    स्वच्छ पेयजल को लेकर परेशान ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों के समझ आठ माह पूर्व गुहार लगाई गई थी। उस वक्त अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। परन्तु इस बात के आठ माह गुजर जाने के बाद भी आज तक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा। इससे परेशान गांव के लोगों ने विभाग के अधिकारियों का सोमवार को एक बार फिर घेराव किया। जानकारी अनुसार निकटवर्ती गांव मोहनपुरा के ग्रामीणों द्वारा नवम्बर माह में सप्लाई किए जा रहे गन्दे पानी को बन्द करने और साफ पानी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को फिर जलदाय विभाग के एसई कार्यालय पहुंचे। यहां मिले अधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के कारण आज गांव में बिमारियां फैेल रही है। हर तीसरे घर में कोई ने कोई व्यक्ति पानी जनीत बिमारी से पीड़ित है। गांव के वाटरवर्क्स का फिल्टर सिस्टम पूर्णत: खराब है। काफी समय से इसकी व पानी कि डिग्गियों की सफाई नहीं की गई है। इसके हालत गांव के जोहड़ के पानी से भी बदत्तर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर शीघ्र की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आन्दोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *