बीकानेर. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक मोटर साईकिल Motor cycle चोर को पकड़ा है । जेएनवीसी पुलिस ने शहर में बाइक चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो बाइक भी बरामद की है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सीआइ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कोलायत के हदां निवासी लक्ष्मणराम उर्फ लीलू (३३) पुत्र भंवरलाल सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो बाइक Motor cycle भी बरामद की है। विदित रहे कि २६ मई को एक घंटे के अंतराल में वल्लभ गार्डन व शिव कॉलोनी से बाइक चोरी हुई। इस संंबंध में हरीकृष्ण गोयल व रमेश कुमार कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर एएसआई राधेश्याम, हैडकांस्टेबल रोहिताश भारी, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश व रघुवीरदान की टीम गठित की। टीम ने सूचना एवं तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा।