Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेयजल डिग्गियों में गंदगी देख व्यक्त किया रोष

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव जसाना में स्थित वाटरवर्क्स की पेयजल डिग्गियों की साफ-सफाई को लेकर गांव के होश्यारसिंह सहारण के नेतृत्व में ग्रामीण गांव के जलदाय विभाग पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पेयजल डिग्गियों में गंदगी आदि देखकर रौष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वाटरवर्क्स में तीन पेयजल डिग्गियों बनी हुई है। तीनों डिग्गियों में साफ-सफाई का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि डिग्गियों में तीन वर्षो से साफ-सफाई नही हुई है। जिससे डिग्गियों में गंदगी के साथ-साथ खाली बोतले, कचरा आदि पड़ा हुआ है। डिग्गियों में घास-फूंस उगी हुई है। होश्यार सिंह सहारण ने कचरे से अटी डिग्गियों के फोटो आदि जलदाय विभाग के अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर को भेजकर समस्या समाधान की मांग की। होश्यारसिंह सहारण ने बताया कि डिग्गियों में गंदगी जमा है। बार-बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। होश्यारसिंह ने बताया कि डिग्गियों में अभी तक जल का भंडारण नही हुआ है। इससे पहले यदि डिग्गियों कि समुचित साफ-सफाई करवाई जाये तो ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस मौके पर हरदत दईया, पूर्णमल बिरड़ा, हंसराज नायक, सुरजाराम सहारण, राजवीर राजपूत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *