टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। राउमावि में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत 38.25 लाख रुपयों की लागत से निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, साइंस लैब, कम्प्यूटर लैब व लाइब्रेरी हॉल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक अमित चाचाण ने किया। इस अवसर पर चाचाण ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है तथा उन्होंने सदैव इलाके की समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मुखरता से रखा है। चाचाण ने अपने कार्यकाल में नोहर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति नोहर के प्रधान सोहन ढिल ने कहा कि गांव हमेशा से ही मेहनतकश लोगों की कर्मभूमि रहा है और भारत की आत्मा गांवों में ही निवास करती है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही। विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य है। पंचायत समिति सदस्य रामसिंह वाल्मीकि व सरपंच सुलोचना बारूपाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में ग्राम की समस्याओं को आगन्तुक जन प्रतिनिधियों के समक्ष रखते हुए समाधान की अपील की। नोहर विधायक अमित चाचाण ने चार कमरों का उद्घाटन किया हुआ और ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देंगे और ग्राम पंचायत सरपंच की प्रशंसा की! पंचायत समिति प्रधान सोहनलाल ढिल ने ग्रामीणों को बताया कि विधायक महोदय के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक छोटी उम्र के विधायक ने काम बड़े अनोखे कर दिखाये कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने पूरे राजस्थान में नोहर विधायक के कार्यों की प्रशंसा की े ढिल ने बताया नोहर में सिंचाई पानी चोरी के लिए पुलिस थाना मंजूर करवाया और फेफाना गांव को उप तहसील बनाया , नोहर में कन्या महाविद्यालय खुलवाया , नोहर के राजकीय अस्पताल में पल्लू के राजकीय हॉस्पिटल मे ऐबुलेस दिलाना और नोहर हॉस्पिटल में आॅक्सीजन प्लांट स्वीकृत कराना व सभी रोगों के डॉक्टरों की नियुक्ति करवाना प्रत्येक पंचायत में पेयजल सुविधा करवाना और नोहर से सरदारशहर सड़क निर्माण कार्य करवाना विधायक के कार्यों पर विचार किया और प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सोनी ने विद्यालय में कृषि व कला संकाय खोलने तथा रिक्त पदों को भरने की मांग विधायक व प्रधान शिक्षा विभाग के अधिकारी सीबीईओ दलीप कुमार पारीक को अवगत करवाया। इससे पूर्व राजस्थानी पगड़ी बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर व गांधीजी के विचारों पर आधारित राजस्थानी भाषा की पुस्तक ह्यभणाई रो मारगह्ण की प्रतियां भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। सोहनलाल बारूपाल, एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश गहलोत व प्रेमसिंह गोदारा ने गांव की तरफ से मांग पत्र की प्रति विधायक चाचाण को सौंपी। संचालन शिक्षक बलवान भड़िया ने किया। ग्रामीणों ने विधायक व प्रधान को लिखित रूप में गांव की राधा कृष्ण गौशाला में नई पेजयल पाइपलाइन स्वीकृत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी तरह ढन्ढेला गांव में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विधायक व प्रधान और उप जिला प्रमुख का जोरदार स्वागत किया गया और दो कक्षा कक्षो व कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया और विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया इस मौके पर इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सोहन ढिल, प्रधान पं.स.-नोहर,उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण,पं.समिति सदस्य सरजीत बेनिवाल एंव ग्राम पंचायत ढंढेला के सरपंच हजारीराम और सीबीईओ नोहर दिलीप पारीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राउमावि ढंढेला- राजेश कुमार शर्मा एवं गणमान्य ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।