नोहर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी रहेगा
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान निरंतर जारी हैं। गुरुवार को अभियान के तहत क्षेत्र के गांव खुईयां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल के नेतृत्व में गांव में पैदल मार्च भी निकाला गया। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर तक के व्यक्ति से जुडनÞा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों में नोहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का इतिहास रचा गया हैं। जो विकास के कार्य कभी सपने जैसे लगते थे वो आज धरातल पर शुरू हैं। चाचाण ने कहा कि विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जो विकास के कार्य अब तक नहीं हुए उन्हें प्राथमिकता से करवाया गया हैं। क्षेत्र को चार-चार महाविद्यालयों की सौगात मिल चुकी हैं। करोड़ों रुपये की लागत से पक्के खाळो का निर्माण करवाया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा हैं। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने कहा कि क्षेत्र की जनता जो मांगा वो उन्हें मिला हैं। जनता ने चुनावों में जो कांग्रेस के पक्ष में समर्थन दिखाया। उसका परिणाम चहुंमुखी विकास के रूप में देखने को मिल रहा हैं। ढ़िल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिये ग्राम पंचायतों में वॉलीबॉल खेल ग्राउंड बनाये जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पंचायत समिति मद से सर्वाधिक बजट दिया गया हैं।