अजमेर (वार्ता)। केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को अजमेर के किशनगढ़ समीप बांदरसिंदरी आएंगे। मेघवाल राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा भारतीय भाषा समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दस एवं ग्यारह मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय भाषा माध्यम से उच्च शिक्षा : चुनौतियां और संभावनाएं’ रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रो. रजनीश अरोड़ा निदेशक अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा लखनऊ तथा अतिथि किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनंद भालेराव करेंगे।