Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गायक कोराला मान चौदह को आएंगे:खालसा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में होंगे शामिल, देंगे गीतों की प्रस्तुतियां

श्रीगंगानगर. पंजाबी गायक कोराला मान चौदह मार्च को श्रीगंगानगर आएंगे। वे एसजीएन खालसा कॉलेज कैंपस में होने वाले यूथ फेस्टिवल में भागीदारी करेंगे। कोराला यहां युवाओं की पसंद के गीत पेश करेंगे। उनके आने की जानकारी मिलने के साथ ही कोराला के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन एसजीएन खालसा कॉलेज और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज की ओर से किया जा रहा है। कॉलेज कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट मनीष मगलानी और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट अरविंद्रसिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में यूथ फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसमें युवाओं से जुड़े आयोजन होते हैं। इसी क्रम में चौदह मार्च को युवाओं की पसंद पंजाबी गायक कोराला मान प्रस्तुति देंगे। मान सुबह करीब ग्यारह बजे मंच पर पहुंचेंगे। वे पंजाबी गीतों के जरिए युवाओं को लुभाएंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस दौरान युवाओं से जुड़ी कई एक्टिविटी होगी। कोराला पंजाबी गीत प्रस्तुत कर समां बांधेंगे। कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष मगलानी ने कहा कि कोराला पंजाबी गीतों के प्रसिद्ध गायक हैं और युवाओं में उनकी खास पहचान है।