बीकानेर. कोरोना की दूसरी लहर धीमी होने के बाद अब शिक्षण संस्थाओं के खुलने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने कक्षा एक से १२वीं कक्षा में नामांकन बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट बच्चोंको स्कूल से वापस जोडऩे के लिए प्रवेश के लिए तिथि घोषित की गई है।
इस संबंध में शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सत्र २०२१-२२ में नामांकन वृद्धि के लिए बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश किया जाए। आदेश में कहा गया है कि राज्य की सभी स्कूलों की कक्षा नवीं से बारहवीं तक प्रवेश अब 31 जुलाई तक हो सकेंगे। पहले इन कक्षाओं में प्रवेश 15 जुलाई तक किए जाने के आदेश थे जिन्हें अब संशोधित करते हुए 31 जुलाई तक कर दिया गया है। जबकि कक्षा एक से आठवीं तक में सत्र पर्यन्त प्रवेश देने की छूट दी गई है। सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सात जून से शिक्षा सत्र प्रांरभ हो चुका है।