Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तापसी पन्नू की बजाए अदिति राव को ‘हसीना दिलरुबा’ में देखना चाहती थीं रंगोली चंदेल, अब एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और हर्शवर्धन राणे स्टारर फिल्म हसीना दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक की मजेदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल की बहन ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया है। रंगोली का कहना है कि फिल्म में रानी कश्यप के रोल में तापसी पन्नू की बजाए अदिति राव हैदरी को कास्ट किया जाना था। अब लंबे समय बाद तापसी ने रंगोली की इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्पॉटबॉय के अनुसार फिल्म की कास्टिंग पर बात करते हुए तापसी ने बताया है कि उनसे पहले ये रोल किसी और को दिया गया था, लेकिन आखिरी समय में दूसरे एक्ट्रेस के इनकार करने पर फिल्म उनकी झोली में आ गई। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे खुशी है कि मैंने ये किरदार निभाया है जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *